गाजीपुर, मई 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह से ही अस्पताल में पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। तेज धूप में बाहर निकलना लोगों को भारी पड़ रहा है। चिकित्सा संस्थानों और जिला स्तरीय अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- लंबी कतार में दवा लेने खड़े रहे गर्मी-धूप से बेहाल मरीज सामान्य दिनों की तुलना में यह संख्या 10 से 15 प्रतिशत अधिक है। वरिष्ठ फिजिशियन और पूर्व सीएमएस डा. राजेश...