समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- समस्तीपुर। जिले में मौसम के तल्ख तेवर से आम जनजीवन का हाल बेहाल हैं। शनिवार की सुबह भी तेज धूप के कारण लोग बेचैन रहे। स्थिति यह रही कि झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों में ही दुबके रहे। सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। जिले में बढ़ते तापमान के साथ उल्टी-दस्त, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सदर अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल के ओपीडी में पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान के साथ सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या पहले जहां रोज करीब 900 से 1000 मरीज इलाज के लिए आते थे। अब यह संख्या बढ़कर लगभग1100 से 1300 त...