चाईबासा, दिसम्बर 3 -- चाईबासा। बढ़ते ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल परिसर में स्थित कुपोषण उपचार कुपोषण केंद्र में इलाजरत बच्चों और माताओं के बीच बुधवार को गर्म वस्त्र और साड़ी वितरण किया गया।इस अवसर पर डीएस डा,शिव चरण हासदा ने कहा कि यहां पर हमेशा इलाजरत बच्चों के साथ माताओ के बीच वस्त्र वितरण किया जाता रहता है।इसी कड़ी में बुधवार को बच्चों और माताओ के बीच गर्म वस्त्र और साड़ी वितरण किया गया है।इस अवसर पर एएनएम इस्मिता कुमारी, मधुमिता मित्रा, कैटरीना धनवार,ज्योत्सना सिंह बेसरा,सुलेखा सुंडी,मो,राजा,ठाकुर चंद्र मुर्मु और प्रशिक्षु एएनएम उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...