बोकारो, मई 16 -- झारखंड आंदोलनकारी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक रोकने में सरकार विफल है। सितंबर 2021 में भी जब पेपर लीक हुआ था तो प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक के खिलाफ युद्ध जैसी कार्रवाई करने का देश को भरोसा दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वर्ष 2024 तथा फिर 2026 में भी पेपर लीक की घटना घटी। महमूद ने कहा कि बार-बार नीट परीक्षा का पेपर लीक की घटनाएं सरकार की अक्षमता को उजागर कर रही है। यह भी पढ़ें- झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतलाजल संकट पर चिंता बोकारो जिला के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते जल संकट पर फोल्डर जारी करते हुए महमूद ने आगे कहा कि झारखंड गठन के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा अरबों रुपये खर्च कर गोमिया, पेटरवार व कसमार में कई इंटेकवेल तथा जलम...