प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी बाढ़ राहत शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविरों में ठहरने वाले लोगों के लिए पेयजल, भोजन, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था रहे। शिविरों में किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और जलस्तर की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गोशालाओं का भौतिक सत्यापन कर मांगी रिपोर्ट स...