औरंगाबाद, फरवरी 2 -- औरंगाबाद जिले के राजस्व कर्मचारी संघ ने लगातार बढ़ रहे कार्यभार को देखते हुए धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। सोमवार को 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों की जिला स्तरीय बैठक औरंगाबाद शहर के पेंशनर भवन के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार और सचिव मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इंद्रजीत कुमार, विक्रम कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ कई तरह की समस्याएं हैं। राजस्व कर्मचारी इंद्रजीत कुमार ने कहा कि बीते साल राजस्व कर्मचारी और विभाग के बीच हुए समझौते के बावजूद अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। एक-एक कर्मी को तीन से चार हल्का का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त दायित्व और अन्य विभागों के ...