हरदोई, मई 31 -- हरपालपुर, संवाददाता। साण्डी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनियामऊ में गर्रा नदी के बढ़ते कटान को देखते हुए उपजिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ प्रभावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को कटान रोकने के लिए जल्द से जल्द ठोस और सुरक्षात्मक इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आबादी को खतरे से बचाया जा सके। जनियामऊ में गर्रा नदी से हो रहे तेज कटान को लेकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान अनीता देवी ने जिलाधिकारी अनुनय झा को एक पत्र भेजा था। पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया था कि नदी के कटान के कारण सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि पहले ही नदी में समा चुकी है और अब गांव के मकान व डामर सड़क भी कटने की कगार पर पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- मोतिया नदी की जमीन के अतिक्रमण से बढ़ा खतरा ग...