बोकारो, मार्च 13 -- जैनामोड़ स्थित सिलाई सेंटर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत बढ़ते कदम फाउंडेशन के सदस्यों ने सिलाई सीख रही महिलाओं के बीच केक काटकर व उपहार देकर उनके उत्साह को बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से टांड़ मोहनपुर पंचायत की मुखिया उर्मिला कुमारी व सिलाई सेंटर की ट्रेनर तारा देवी ने केक काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही है हमसभी को उन सभी से सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में शामिल संस्था के निदेशक कृष्णा दत्ता ने भारत की आजादी से लेकर राजनीतिक इतिहास में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाले। मौके पर ट्रेनर तारा देवी, दीपमाला दत्ता, अंजू कुमारी, संजू कुमारी, ममता देवी, रेखा देवी, सिखा कुमारी, लक्की कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, ...