जमशेदपुर, जनवरी 16 -- शहर में लगातार हो रही हत्याएं और अपहरण की घटनाओं को लेकर भाजपा और जनता दल यूनाइटेड ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन और हेमंत सरकार पर हमला बोला है। टेल्को थाना क्षेत्र में रामकृष्ण मिशन स्कूल के पास युवक अजय श्रीवास्तव की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, कैरव गांधी के अपहरण ने शहर में दहशत फैला दी है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और 48 घंटे बाद भी अपहरण का खुलासा न होना प्रशासन की विफलता है। जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिष्टूपुर जैसे इलाके से अपहरण होना पुलिस की लचर व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...