बक्सर, जून 9 -- निर्णय सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए राज्य की जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है फोटो संख्या-24, कैप्सन- सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेस करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय। बक्सर, निज संवाददाता। बिहार में बढ़ते लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य घटनाओं से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि 12 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने सरकार को अपराध नियंत्रण में पूर्णतः विफल बताते हुए कहा कि जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बढ़ रह...