पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने मेदिनीनगर सिटी के पोखराहा स्थित एनएच-39 फोरलेन और स्टेट हाईवे के क्रॉसिंग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। रविवार को उन्होंने कहा कि इस स्थल पर हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन समाधान की दिशा में गंभीर कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर 30 जून को आम जनता के साथ पोखराहा क्रॉसिंग पर धरना दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि धरना के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी कि अगर शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनता के सहयोग से और बड़ा आंदोलन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आवागमन भी ठप किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...