कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम आज शाम पांच बजे झुमरी तिलैया स्थित समंतो पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि लगातार डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस, दूध समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। महंगाई के खिलाफ जनआवाज बुलंद करने और आम लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...