बक्सर, अप्रैल 2 -- पेज चार के लिए - फोटो संख्या 11 कैप्शन - गुरुवार को केंद्र सरकार की जन्म विरोधी नीति व बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्रह्मपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रदेश द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रघुनाथपुर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन से पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुये। इस दौरान पार्टी के कार्यक्रम प्रभारी लालबाबू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा करती रही ...