बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी गरजे, नारेबाजी
प्रयागराज, मई 18 -- डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस और खाद्य तेल समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लक्ष्मी टॉकीज चौराहे से मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बोर्ड लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि को सरकार की विफलता बताया गया था। इस दौरान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद, राजन दुबे, संजय तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा, लोकेश सिंह, सुशील तिवारी, नयन कुशवाहा, विनय दुबे, अरशद अली, राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.