बलिया, मई 19 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि,तेजी से बढ़ती महंगाई तथा नीट के पेपर आउट मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के निर्देश पर कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर लेकर पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। वहां जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध ने कांग्रेस ने किया प्रदर्शनमहंगाई और ईंधन के दाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्य प्रकाश उपाध्याय 'मुन्ना' ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इनकी कीमतें तत्काल वापस ली जानी चाहिए। कहा कि नीट का पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी...