पूर्णिया, अगस्त 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं का पलायन आज सबसे बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रभारी कटिहार बिजेन्द्र यादव ने कहा कि आवश्यक खाद्य वस्तुओं, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सभी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण लाखों शिक्षित और कुशल युवा अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। रोजगार सृजन के दावे धरातल पर सफल नहीं हो पाए हैं। सरकार को चाहिए कि महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए, युवाओं के लिए स्...