दरभंगा, अप्रैल 21 -- विजय राय, बेनीपुर। मौसम की तपिश बढ़ने से बेनीपुर क्षेत्र के लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। हीट वेव चलने से दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है। मंगलवार को तापमान बढ़कर 41 डिग्री पर चला गया। शहर के टावर चौक आशापुर, बेनीपुर, बहेड़ा, भरत चौक एवं धरौड़ा पर लोगों की उपस्थिति नगण्य दिखाई पड़ा। वहीं लोग चौक-चौराहा पर सार्वजनिक पेयजल की तलाश में भटकते रहते हैं, लेकिन इसकी व्यवस्था नगर परिषद प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग कोर्ट-कचहरी, अस्पताल, प्रखंड, अंचल, अनुमंडल, उपकारा आदि पर आवश्यक कार्य के लिए आ रहे हैं धूप व गर्मी से परेशान लोग शीतल पेयजल की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ती तपिश से पेयजल के लिए भटक रहे लोग : स्थानीय प्रो सुरेश प्रसाद सिंह, श्रीप्रस...