सीवान, दिसम्बर 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत हसनपुरा द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने बताया कि शुक्रवार से नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं वार्डों की गलियों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ठंड से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि ठंड के इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और रात में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को होती है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सफाईकर्मियों और नगर कर्मियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है,...