मुंगेर, मार्च 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक आपात बैठक नगर के बैंक ऑफ इंडिया के समीप उमाशंकर केशरी के प्रतिष्ठान में की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने किया। बैठक में शाखा अध्यक्ष अंजनी कुमार ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। जिससे व्यवसायियों में असुरक्षा का माहौल है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस गंभीर समस्या को लेकर थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था तथा त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा...