हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने कारगर प्रबंध किया है।

पुलिस प्रशासन की नई व्यवस्था एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे जिले को चार जोन में बांट कर अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। हाजीपुर सदर, महुआ अनुमंडीय पुलिस अनुमंडल, लालगंज पुलिस अनुमंडल और महनार पुलिस अनुमंडल स्तर को अलग-अलग जोन बनाया गया है। एसपी के निर्देशानुसार नवगठित सुपर जोन का नेतृत्व संबंधित पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ कर रहे हैं।

सुपर पेट्रोलिंग एसपी पूरे जिले के इन सभी जोनों के सुपर पेट्रोलिंग सहित सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं प्रतिदन मॉनिटरिंग करते हैं। दिन में तो पेट्रोलिंग कराई जाती है, संध्या गश्ती से लेकर पूरी रात सुपर पेट्रोलिंग कराई...