जयपुर, अप्रैल 19 -- राजस्थान में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं और कई जगह दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तपिश ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई जिलों में पारा सामान्य से काफी ऊपर चला गया है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। आईएमडी के जयपुर केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, चूरू शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होकर 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चूरू में लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदाकहां कितना तापमान? गर्मी क...