गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। मिलेनियम सिटी में लगातार बढ़ रही गर्मी अब स्कूली बच्चों की सेहत पर असर डालने लगी है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव या फिर गर्मी की छुट्टियां जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्मी अधिक खतरनाक हो रही है। ऐसे में छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी गर्मी से जुड़ी परेशानियों वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- School Holidays: उत्तर प्रदेश में कल से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों को मिलेगी लू ...