देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। आरोग्य भारती के तत्वावधान में सदर विकास खंड के सिंगही में हीट स्ट्रोक से बचने को लोगों को जागरूक किया गया l आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि हीट स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, इससे बचने को घर से बाहर निकलने पर फुल कपड़ा पहने और सिर पर तोलिए या टोपी का इस्तेमाल करें तथा पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। गाड़ी को धूप में खड़े रखने पर उसमें बच्चे आदि को ना छोड़े तथा किचन के खिड़कियों को खुली रखें। घरों से बाहर फुल कपड़ा पहन और सिर पर टोपी या कपड़ा बांधकर ही निकले l इसमें पंकज कुमार चतुर्वेदी,डा. श्वेता, गरिमा तिवारी, अंजली दुबे, शशि भूषण मिश्र, नवीन, आशुतोष दुबे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डा. उपेंद्र कुमा...