गढ़वा, अप्रैल 25 -- धुरकी, प्रतिनिधि। चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं स्थानीय बाजारों में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में धुरकी के साप्ताहिक बाजार में देशी फ्रिज से चर्चित घड़े की मांग अचानक बढ़ गई है। पारंपरिक तरीके से बनाए जाने वाले ये मिट्टी के घड़े और विशेष संरचना वाले कूलिंग पात्र अब लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। धुरकी के साप्ताहिक बाजार में हर सप्ताह बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के कस्बों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ उन दुकानों पर देखी गई, जहां देशी फ्रिज बेचे जा रहे थे। मिट्टी से बने ये घड़े बिना बिजली के पानी और खाद्य पदार्थों को ठंडा रखने में सक्षम होते हैं। उससे ये ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।बढ़ती बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.