नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट, भारत सहित पूरी दुनिया में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही भीषण गर्मी और जंगलों में लगने वाली आग से पैदा होने वाला प्रदूषण बढ़ रहा

बढ़ती आग के धुएं 1990 के दशकों की तुलना में आग के धुएं की घटनाएं तीन गुना बढ़ गई हैं इसके कारण 2010 से 2018 के बीच हर साल एक लाख अतिरिक्त मौतें हुईं जेनेवा, एजेंसी। बढ़ती भीषण गर्मी और जंगलों में लग रही विनाशकारी आग से दुनिया भर की हवा तेजी से जहरीली हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी डब्ल्यूएमओ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है।

वायु प्रदूषण का संकट डब्ल्यूएमओ ने कहा है कि संकट वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और लोगों की सेहत सुधारने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर पानी फेर रहा है। जलवायु परिवर्तन के चलते डब्ल्यूएचओ के वायु गुणवत्ता मानकों को पाना अब और भ...