सीवान, जून 9 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। खरीफ सीजन की तैयारी के बीच डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि खेतों की जुताई, सिंचाई, खाद एवं बीज की ढुलाई सहित कृषि कार्यों की लागत में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ट्रैक्टर से जुताई और डीजल पंप से सिंचाई पहले की तुलना में अधिक महंगी हो गई है। किसानों के अनुसार प्रति एकड़ खेती की लागत में हजारों रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती लागत के मुकाबले फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। किसानों ने कृषि लागत कम करने और आवश्यक कृषि सामग्री पर राहत देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ईंधन व उर्वरकों के महंगे होने का सीधा असर खेती किसानों ने यह भी बताया कि लगातार तीन सीजन से सरसों, धान, और गेहूं में बहुत ज्यादा नुकसान हो चुक...