गिरडीह, मई 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस, दूध समेत आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को बेरमो मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया तथा महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार को असफल बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस और दूध समेत अन्य जरूरी सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। यह भी पढ़ें- मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान महंगाई के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे अ...