बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की वैश्विक थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कारण आज की आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने मनुष्य की औसत आयु तो बढ़ा दी है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती स्वस्थ आयु को बढ़ाने की है। योग के सहारे व्यक्ति बढ़ती उम्र में भी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बना रह सकता है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ उम्र बढ़ने को योग थीम पर गांव-गांव हो रहे सामूहिक योगाभ्यास योग की भूमिका यह बातें ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कही। प्रेसक्लब में आयोजि कार्यक्रम में इंडियन योग एसोसिएशन पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग केवल रोगों के उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवनशैली...