औरंगाबाद, फरवरी 10 -- दिन में लगातार बढ़ता तापमान जिले की रबी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी फसलों के लिए फरवरी माह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना अनुकूल माना जाता है। वर्तमान में तेज धूप के कारण तापमान लगातार इससे उपर बना हुआ है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है और सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माह के अंत तक इसके 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो रबी फसलों में समय से पहले बालियां और फूल आ सकते हैं, दाने ठीक से नहीं भरेंगे, सिकुड़े रहेंगे और कुल उत्पादन में गिरावट आएगी, जो किसानों के लिए गंभीर चिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.