हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी तेजी आई है। ऐसे मौसम का सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल की गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका ने बताया कि बढ़ती गर्मी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने सलाह दी कि महिलाएं अधिक से अधिक पानी पिएं। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी की मार, झुग्गियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं पर समयपूर्व प्रसव का खतरा साथ ही तली-भुनी और चिकनाईयुक्त चीजों से परहेज करें। दही, छाछ और नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.