बागपत, जून 18 -- बड़ौत। नगर के व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे जयंत और सचिन की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। जयंत उर्फ गोली भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश तेज कर दी है। 11 साल पहले भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरूण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौ जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरूण लुहारी की भीड ने पिटाई और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरूण लुहारी, बाबूराम, करूण, मोंटू और जयंत उर्फ गोलू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर वरूण की हत्या में उसके ताऊ प्रमोद ने दीपक और राजेश व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है。 यह भी पढ़ें- बड़ौत गोलीकांड...