बडौत में 820 किलो संदिग्ध पनीर और 240 किलो क्रीम पकड़ी
बागपत, जून 20 -- बड़ौत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को 580 किलो संदिग्ध पनीर और 240 किलो क्रीम पकड़ी। इसके बाद इसे जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डीपी सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने सबसे पहले बड़ौत से मेरठ जा रही कार को गुराना रोड पर रोककर जांच की। वाहन में प्लास्टिक के दो ड्रमों में करीब 240 किलोग्राम क्रीम मिली। मिलावट की आशंका होने पर क्रीम का नमूना लिया गया। इसके बाद गाजियाबाद से बड़ौत आ रही पिकअप मैक्स की बड़का रोड पर जांच की गई। यह भी पढ़ें- मिलावटी 300 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया वाहन में प्लास्टिक के तीन ड्रमों में लगभग 580 किलोग्राम पनीर मिला। टीम ने पनीर का नमूना लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.