बागपत, जून 13 -- बड़ौत। व्यापारी पिता-पुत्र और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की धरपकड़ को ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी हैं। व्यापारियों पर गोली बरसाने वाले वीडियो में दिख रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में दबिश दी है। अभी तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने दुकान पर पहुंचकर नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। 11 साल पहले भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ मिलकर 9 जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरुण लुहार...