बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिम धुरा बनाने की फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग फैक्ट्री से सटी कॉलोनी तक पहुंच गई और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कई मकानों को खाली कराया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्ट्री में टायर, पेंट, मशीनरी समेत लाखों की कीमत का सामान राख हो गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रांसफार्मर वर्कशॉप के सामने हीरो एग्रीकल्चरल नाम से फैक्ट्री है। यहां रिमधुरा बनाए जाते हैं। रविवार रात करीब एक बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और फैक्ट्री के पीछे की तरफ बसी आवास विकास कॉलोनी तक लपटें पहुंचने लगीं। पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।फैक्ट्री के सुरक्षाक...