उन्नाव, दिसम्बर 7 -- अचलगंज। एक पखवाड़े के अंतराल में बड़ौरा गांव दो जघन्य हत्याएं होने के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटी। रविवार को सीओ बीघापुर के नेतृत्व में गांव में जन चौपाल लगाकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील ग्रामीणों से की गई। थानाक्षेत्र के नेवरना चौकी अंतर्गत बड़ोंरा गांव में छह नवंबर को नरेंद्र उर्फ लाला की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इसी गांव के मनोज की हत्या कर दी गई। शव तीन दिसंबर को उसी के बंद पड़े घर में मिला था। एक पखवाड़े के अंतराल में दो मर्डर होने पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मची तो रविवार को सीओ मधुपनाथ मिश्र के साथ थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ल ने गांव जाकर चौपाल लगाई। ग्रामीणों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.