बागपत, जून 4 -- बागपत। बडौत विधानसभा प्रभारी एडवोकेट प्रधान नीरज पंडित ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ौत विधानसभा के गांव चोपड़ा महेशपुर, नगला जाफराबाद, अहमदपुर गठीना गांव का दौरा कर बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा कर रही है। पार्टी की मंशा है कि बूथ स्तर तक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन कार्यरत रहे। इस मौके पर विद्याराम भाटी, प्रवीण शर्मा, विजयपाल उपाध्याय, विजेंद्र कुमार, श्री कृष्णपाल त्यागी नेताजी चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...