बागपत, मई 4 -- बड़ौत। किसानों और नौजवानों के साथ हो रहे कथित अन्याय, अनदेखी व उत्पीड़न के विरोध में निकाली जा रही 'किसान-नौजवान बचाओ यात्रा' के बड़ौत शहर में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। यात्रा बुढाना रोड से होती हुई रविवार की शाम बिनौली रोड स्थित बस अड्डे तक पहुंची। पूर्व प्रदेश महासचिव एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और संजय गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यह भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बाइक रेली निकाली यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्य...