बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। बड़ौत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े है। भीषण गर्मी शुरू होने से लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बार-बार शिकायत करने की बावजूद भी उन्हें ठीक करने का कार्य नहीं कराया जा रहा है। अप्रैल के महीने में ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते पानी की जरूरत ज्यादा बढ़ने लगी है। वही नगर के अनेक स्थानों पर लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 10 के लालूपुरा मोहल्ले में कई माह से हैंडपंप खराब है। यह भी पढ़ें- प्रचण्ड गर्मी में गर्म पानी दें रहे हैं वाटर कूलर इसके अलावा वार्ड नंबर 15 की गली नंबर 8 में 2 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित काशीराम कॉलोनी, मलकपुर रोड स्थित काश...