नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में होली को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार होली का उत्साह पहले से कहीं अधिक दिखाई दे रहा है। सदर बाजार, लाजपत नगर मार्केट, करोल बाग मार्केट और चांदनी चौक समेत दिल्ली के प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारियों और होली के लिए नए-नए उत्पादों की भरमार है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में इस बार गुलाल गन नया उत्पाद है। इसे लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें एक बंदूक में रंग से भरा कार्टेज लगाया जाता है और बटन दबाते ही रंगों की फुहार छूटने लगती है। यह किसी रंगीन आतिशबाजी जैसा दृश्य बना देती है। युवाओं और कॉलेज छात्रों में इनकी खास मांग देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि इसकी बिक्री सबसे ज्यादा है। इसके बाद सिलिंडर सबसे ज्यादा बिक रहा है। एक्सटिंग्विशर (अग्न...