शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली के मौके पर दिल्ली समेत अन्य महानगरों से बड़ी संख्या में लोग घर लौटे। मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की चहलकदमी रही। प्लेटफॉर्म और पूछताछ काउंटर पर भी भीड़ रही। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों के जनरल कोच खचाखच भरे रहे। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और आनंदविहार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों से कुछ हद तक स्थिति संभली, लेकिन दबाव बना रहा। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई तो उन्होंने रोडवेज बसों का सहारा लिया। बस अड्डे पर भी दिल्ली और अन्य शहरों से आने वाली बसों में भीड़ रही। देर रात तक यात्री शहर पहुंचते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.