गिरडीह, अप्रैल 21 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में आए दिन लगने वाले जाम के झाम से लोगों को भारी परेशानी और फजीहत झेलनी पड़ती है। रविवार शाम तो हद ही पार हो गयी जब जाम का नजारा देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह तिसरी है। रांची या बड़े शहरों जैसी लम्बी दूरी तक जाम लगा था। तिसरी के गांधी मोड़ से लेकर तिसरी बाजार के आगे तक लगभग डेढ़ से दो घंटे तक जाम का नजारा देखने को मिला। इस जाम में बाइक और छोटी, बड़ी गाड़ियों से लेकर मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। तिसरी पुलिस की भारी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया। यह भी पढ़ें- सीएम के गृह जिले में शुरू हुआ बुलडोजर अभियान जिसके बाद एंबुलेंस मरीज लेकर अस्पताल के लिए निकल सकी। वहीं अन्य गाड़ियों में सवार लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि तिसरी बाजार में दर्जनों लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर...