शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- बड़े लाट साहब जुलूस के मद्देनजर थाना सदर बाजार में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार ने थाना सदर बाजार व कोतवाली पुलिस तथा क्षेत्रीय नागरिकों के साथ चर्चा की। जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थानों, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने आयोजकों और पीस कमेटी सदस्यों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। बैठक के बाद अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, अग्निशमन व स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.