नई दिल्ली, मई 27 -- गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया है कि स्कोरबोर्ड के दबाव और खराब फील्डिंग के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालिफायर में उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 92 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम एलिमिनेटर से पहले इस हार को भुलाकर आगे बढ़ जाएगी। गुजरात टाइटन्स अब दूसरे क्वालिफायर में खेलेगी। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की 93 रनों की तूफानी नाबाद पारी की बदौलत आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइन्स का शीर्ष क्रम दबाव का सामना करने में नाकाम रहा जिससे टीम162 रन पर ही ऑल आउट हो गई। यह भी पढ़ें- धोनी, रोहित के एलिट क्लब में शामिल हुए RCB कप्तान रजत पाटीदार, मचा दिया गर्...