नई दिल्ली, मार्च 1 -- आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे और भारत के सामने 196 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि, भारतीय टीम ने दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम के इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने अपनी 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वे इस स्कोर के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत के रन चेज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना यह कीर्तिमान क्रिकेट की...