प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। जेठ महीने के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह सभी मंदिरों में बजरंगबली की प्रतिमा का भव्य शृंगार हुआ और आरती के बाद कपाट दर्शनों के लिए खोले गए। बड़े हनुमान मंदिर में गेंदे के फूलों से प्रतिमा का शृंगार किया गया। मंदिर के महंत बलवीर गिरि ने आरती की और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर को गुब्बारो से सजाया गया था। वहीं सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस बार जेठ महीने में अधिक मास होने के कारण बड़े मंगल अधिक मिलेंगे। यह भी पढ़ें- Happy Bada Mangal 2026: इन प्यार भरे 11 मैसेज से अपने प्रियजनों को दें बड़े मंगल की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: आज पहला बड़ा मंगल, इन 2 शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें आसान विधि और जर...