लखनऊ, अप्रैल 9 -- लोक भारती ने शुरू किया हरित बड़ा मंगल अभियान बड़े मंगल को एक आदर्श सामाजिक व पर्यावरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने की अपीललखनऊ, संवाददाता।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य ने बड़े मंगल पर स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भंडारे आयोजित किए जाने की अपील की है। विश्व संवाद केन्द्र में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने लोक भारती के 'हरित बड़ा मंगल अभियान' की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भंडारे आयोजित करना ही इस पहल का मूल उ‌द्देश्य है। ताकि धार्मिक परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरित बड़ा मंगल मनाने के लिए हमें आयोजन स्थल को पूरी तरह से स्वच्छ बनाना है। भंडारे के लिए केवल जैविक प्लेट, कटोरी व ...