बड़े मंगल पर रायबरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, चूरुआ हनुमान मंदिर में टेका माथा
रायबरेली, मई 19 -- रायबरेली, संवाददाता। बड़े मंगल के पावन अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। उन्होंने चूरुआ स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर में राहुल गांधी ने विधिवत पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर राहुल गांधी का चूरुआ स्थित हनुमान मंदिर पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया। मंदिर में दर्शन के दौरान राहुल गांधी ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ बजरंगबली के चरणों में नमन किया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ से पवित्र हुआ वातावरण इस दौरान उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.