मऊ, जून 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अंतर्गत नकटा क्षेत्र के रसडी स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पडी। आसपास क्षेत्र व गैर जनपदों से आये हुए करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किया। बडे मंगलवार के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसील अंतर्गत नकटा क्षेत्र का रसडी स्थित हनुमान जी का मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को इस मंदिर में दर्शन करने के लिये दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए मन्नत मांगते हैं तो कुछ मन्नत पूरी होने पर यहां रामचरित मानस व हरि कीर्तन का आयोजन कर पूजन अर्चन करते हैं। यह भी पढ़ें- Bada Manga...