बड़े मंगल पर मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बड़े मंगलवार पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई मंदिरों में सुबह और शाम को सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। शहर के चिलबिला तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए लगी रही। समिति के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके प्रसाद में चना, शरबत वितरित किया गया। कचहरी परिसर स्थित संकटमोचन शेड में पूजन के बाद रूरल बार के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह, अधिवक्ता अनुपम श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, विनय सिंह आदि ने लोगों को प्रसाद के रूप में गुड़, चना वितरित किया। यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी मंदिर पर देर शाम तक जुटे रहे श्रद्धालु रोडवेज बस स्टैंड स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.