बड़े मंगल पर बही भक्ति की बयार, जगह-जगह भंडारे का आयोजन
सिद्धार्थ, मई 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल को जनपद भर में श्रद्धा व भक्ति की बयार बही। मंदिरों, घरों व चौराहों पर बजरंगी बली का जयकारा गूंजता रहा। सभी ने सुबह से शाम तक प्रभु हनुमान की शरण में रहते हुए सुख-शांति की प्रार्थना की। इस दिवस मंदिर से लेकर चौराहों तक जगह-जगह भंडारे का आयोजन संपंन हुआ। जगह-जगह भक्तों ने प्रसाद, सरबत आदि ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- चौथे बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिरों में उमड़ी भीड़ आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता कस्बे का इटवा चौराहा आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का केंद्र बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.